{"_id":"67c0a6a1697f82047f003c84","slug":"electricity-theft-detected-in-64-houses-fine-of-rs-2255-lakh-rampur-news-c-282-1-rmp1001-140501-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 64 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 22.55 लाख का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 64 घरों में पकड़ी बिजली चोरी, 22.55 लाख का जुर्माना
Thu, 27 Feb 2025 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। बिजली चोरी के विरुद्ध अधीक्षण अभियंता महफूज आलम ने बृहस्पतिवार को जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान सभी चार डिवीजन में अधिकारियों की टीमों ने बिजली चोरी करते 64 लोगों को पकड़ा है। इन लोगों के विरुद्ध कुल 22.55 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
सुबह करीब 11 बजे बिजली विभाग की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रामपुर शहर क्षेत्र में अधिशासी अभियंता पीके शर्मा के नेतृत्व में बिजली चोरी के विरुद्ध अभियान चला। इसमें चाह खजान खां, मजरा बगदादी, अजीतपुर, तकिया मुबारक, ताशका में 184 घरों में चेकिंग की गई। जिसमें 18 घरों में लोग बिजली चोरी करते पाए गए। उनके विरुद्ध 8.25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
वहीं, स्वार क्षेत्र में अधिशासी अभियंता अजीत कुमार के नेतृत्व में बिजली की टीम ने चेकिंग की। अधिकारियों ने खोद कलान, टांडा रुरल, खोद में 179 घरों में बिजली चेकिंग की। जिसमें 15 घरों में बिजली चोरी मिली। इन लोगों के विरुद्ध बिजली अधिकारियों ने 6.50 लाख का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
इसके अलावा, मिलक क्षेत्र में अधिशासी अभियंता अनुराग सिंह ने अभियान चलाया। यहां मिलक कस्बा, मधुकर, सैफनी, शाहबाद, दुर्गनगला क्षेत्र में कुल 193 घरों में बिजली की चेकिंग की गई। जिसमें 22 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इन लोगों के विरुद्ध 5.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बिलासपुर क्षेत्र में अधिशासी अभियंता कर्मवीर सिंह के नेतृत्व में बेगमाबाद, डिबडिबा में 110 घरों में बिजली चेकिंग हुई। यहां कुल नाै घरों में बिजली चोरी होती मिली। विभाग ने इन पर 2.10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।