फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Electricity supply remained disrupted for six hours in 32 villages including Maswasi.

Rampur News: मसवासी समेत 32 गांवों में छह घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply remained disrupted for six hours in 32 villages including Maswasi.
स्वार। विद्युत विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को टांडा–बाजपुर मार्ग पर 33 हजार क्षमता की एचटी लाइन में बाधा बनी पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया। इसके चलते मसवासी नगर समेत करीब 32 गांवों में छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार दोपहर 11 बजे से ही मसवासी नगर और आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। बिजली विभाग के कर्मी और मजदूरों ने मुंशीगंज गांव के पास 33 हजार क्षमता की लाइन में बाधक बनी टहनियों की छंटाई की। शाम करीब चार बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

लंबे समय तक बिजली न रहने से मसवासी, बिजारखाता, चाऊपुरा, भूबरा, सीतारामपुर, रहमतगंज, अलीगंज, हसनपुर उत्तरी, मिल्क, नौखारीद, करीमपुर, घोसीपुरा, पट्टी कला, कुंदनपुर, मुकुंदपुर, धर्मपुर उत्तरी, किशनपुर, मौलागढ़, शिकारपुर, शिवनगर, लोहारी, लोहारा, इनायतगंज, मानपुर उत्तरी, खोदकला और गांगन नगली आदि गांव प्रभावित हुए। बिजली ठप होने से कस्बे की पेयजल आपूर्ति भी बाधित रही और लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अवर अभियंता मोहनलाल ने बताया कि पेड़ों की टहनियों के कारण एचटी लाइन में बार-बार ब्रेकडाउन हो रहा था। उपभोक्ताओं को नियमित बिजली आपूर्ति देने के लिए टहनियों की छंटाई आवश्यक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed