{"_id":"66454e33322c16d253051ba4","slug":"electricity-is-being-disrupted-due-to-overloading-and-blowing-on-transformers-rampur-news-c-282-1-rmp1001-121801-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड, फुंकने से बिजली हो रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोड, फुंकने से बिजली हो रही बाधित
विज्ञापन
रामपुर। जिले में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर कई जगहों पर नहीं बदले गए हैं और लोड पड़ने पर दम तोड़ रहे हैं। जिससे कई इलाकों के लोग परेशान हैं। इनको बदलने के लिए बिजली विभाग ने 406 जगहों पर ट्रांसफार्मरों को चिह्नित किया था, लेकिन अधिकांश जगहों पर अभी भी ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जिनको वर्कशाप भेजा जा रहा है। पिछले साल से बिजली विभाग ने बिजली के ट्रांसफार्मरों को बदलने की कवायद शुरू की थी। गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने पर ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंकने से निजात मिल जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि बिजली विभाग ने जिले में 406 ट्रांसफार्मर को बदलने का प्लान तैयार किया था। बिजली की खपत बढ़ने पर ओवरलोड की समस्या बढ़ जाती है। इसी के चलते विद्युत उपकेंद्र की लाइनों व ट्रांसफार्मर में फाल्ट बढ़ जाते हैं।
ऐसे में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करने के लिए योजना तैयार की गई थी। शाहबाद गेट, ज्वाला नगर, सिविल लाइन के अलावा ग्रामीण इलाकों में 406 ट्रांसफार्मरों को बदलने का लक्ष्य रखा गया थ। इसमें प्रमुख रूप से 342 ट्रांसफार्मर 25 केवीए की जगह 63 केवीए और 64 केवीए से 100 केवीए क्षमता तक बदले जाने थे। यह स्वार-टांडा, बिलासपुर, मिलक और शाहबाद, मसवासी समेत कई जगह पर इस पर काम किया जाना था।
इसमें रामपुर शहर में कई जगहों जिनमें शौकत अली रोड, आवास विकास, कचहरी रोड पर ट्रांसफार्मरों को बदल दिया गया था, लेकिन अब गर्मी चरम पर हैं और ओवरलोड से निपटने के लिए अब तक कुछ नहीं किया जा सका है। इधर, एक्सईएन प्रथम इमरान खां ने बताया कि इस पर काम किया जा रहा है। जो भी ट्रांसफार्मर फुंकता है उसको बदलकर या वर्कशाप से सही कर लगवा दिया जाता है। लोड को बढ़ाने पर विभाग काम कर रहा है।