{"_id":"5b4b95474f1c1b6f548b4a07","slug":"electric-worker-beaten-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीघर में कर्मचारी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजलीघर में कर्मचारी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
घायल गुरप्रीत सिंह।
विज्ञापन
बिल बनाने को लेकर पनवड़िया बिजलीघर में एक कर्मचारी की पिटाई कर दी गई,जिससे अफरातफरी मच गई। मामले की रिपोर्ट पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पनवड़िया बिजलीघर में गुरप्रीत सिंह बिल बनाने का काम करता है। यहां पर वह बिल बना रहा था। आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति यहां आया और उसने बिजली का बिल कम बनाने को कहा,जिस पर उसने इंकार कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच गुरप्रीत पर युवक ने हमला बोल दिया। उस पर लोहे की राड और बोतल से हमला बोल दिया,जिससे वह घायल हो गया।
मारपीट के बाद अफरातफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बाद मे गुरप्रीत ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेंद्र के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गुरप्रीत सिंह पर हमला करने के विरोध में पनवड़िया बिजलीघर के कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने मांग की कि बिजली कर्मियों आए दिन इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है। बिजली कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करनेे वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।