{"_id":"61fc1c645cb2e90162534f6b","slug":"electric-supply-disrupted-rampur-news-mbd4178699150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली पर आफत बनकर टूटी बारिश, जिलेभर की विद्युतापूर्ति चौपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली पर आफत बनकर टूटी बारिश, जिलेभर की विद्युतापूर्ति चौपट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश बिजली आपूर्ति पर आफत बनकर टूटी। बिजली आपूर्ति ठप होने से शहर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे लोग पानी के लिए तरस गए।
शहर के बिलासपुर गेट, डूंगरपुर, आंबेडकर पार्क, रजा इंटर कॉलेज, किला, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, सिविल लाइंस बिजलीघरों से जुड़ी लाइनों में ब्रेक डाउन होने के कारण विद्युतापूर्ति ठप हो गई। सुबह से ही बिजली ठप होने से शहर में पेयजल आपूर्ति भी ठप हो गई। शाम तक अधिकांश बिजलीघरों की सप्लाई दुरुस्त हो गई थी। हालांकि बिलासपुर गेट, आंबेडकर पार्क, डूंगरपुर आदि बिजलीघरों से जुुड़े क्षेत्रों की बिजली सुचारु नहीं हो पाई थी। इसके अलावा जिले के देहात क्षेत्रों के मिलक देहात, बेगमाबाद, धमोरा, बिलासपुर देहात, भोट, मिलक खानम, खौद, गोविंदपुरा आदि बिजलीघरों से जुड़े इलाकों की बिजली सुबह से ठप पड़ी है। शाम तक बेगमाबाद,धमोरा और खौद बिजलीघरों की सप्लाई सुचारु हो गई है। अधीक्षण अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि दिनभर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से अधिकांश एचटी लाइनें ब्रेेेक डाउन में आ गई थीं, जिसके कारण सप्लाई बाधित हुई। कुछ बिजलीघरों में लोकल फाल्ट के कारण भी सप्लाई प्रभावित हुई है। लाइनों को दुरुस्त करने का कार्य जारी है। अधिकांश स्थानों की विद्युतापूर्ति सुचारु कर दी गई है।