फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased

Election 2024: परिणाम को लेकर बढ़ी प्रत्याशियों की धड़कनें, रामपुर के हर गली मोहल्ले में रोज बन रही सरकार

Sat, 18 May 2024 05:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 18 May 2024 05:02 PM IST
सार

मतगणना के दिन नजदीक आते ही प्रत्याशियों के साथ कार्यकर्ताओं में जीत- हार को लेकर चर्चा तेज होने लगी है। रामपुर का सांसद कौन होगा इसको लेकर हर गली मोहल्ले में चर्चा आम हैं। लोग अपने- अपने हिसाब से गुणा गणित लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

विस्तार

लोकसभा चुनाव परिणाम का समय करीब आने के साथ ही प्रत्याशियों की धड़कनें तेज हो गई हैं। रामपुर में 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान हुआ था। चार जून को चुनाव परिणाम आएगा। चुनाव परिणाम को लेकर शहर से लेकर देहात तक चर्चाएं जोरों पर हैं।   

विज्ञापन


अब तक चार चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। 20 मई को पांचवां, 25 मई को छठा और 1 जून को सातवें चरण का मतदान होगा। चुनाव के साथ ही सियासी दलों के नेताओं के जीत-हार के दावे भी तेज हो गए हैं। रामपुर लोकसभा सीट पर भाजपा ने वर्तमान सांसद घनश्याम लोधी पर ही विश्वास जताया है।
विज्ञापन


सपा ने इमाम मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी पर दांव लगाया है, जबकि बसपा ने जीशान खां को मैदान में उतारा है। राजनीतिक विशेषज्ञों की मानें तो रामपुर लोकसभा सीट पर भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की की अधिकतर सीटों की तरह भाजपा और सपा में ही सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के साथ ही भाजपा नेता अपने-अपने हिसाब से जीत के दावे कर रहे हैं। बसपा का पारंपरिक दलित वोट वापस लौटता दिख रहा है। रामपुर लोकसभा क्षेत्र में शहर से लेकर देहात के लोगों में प्रत्याशियों के जीतने व हारने की चर्चा तो ही रही है, साथ ही देश में सरकार बनने- बिगड़ने पर भी बहस छिड़ी हुई है। 

सभी पार्टियों के जीत के अपने-अपने दावे हैं। सभी को अब चार जून का इंतजार है। चुनाव परिणाम में एजेंट बनने के लिए पार्टियों ने नाम मांगें हैं, जो मतगणना के दौरान मंडी परिसर में रहेंगे। 

Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

अन्य जगह प्रचार में लगे धनश्याम लोधी
भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी प्रदेश की अन्य सीटों पर अगले चरण में होने वाले चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। प्रदेश में 20, 25 मई व 1 जून को अगले चरणों का मतदान होना है। उनके बेटे अजय लोधी ने बताया कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दे रखी है उसे बखूबी निभा रहे हैं और आगे भी निभाएंगे। 

Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

बसपा प्रत्याशी को परिणाम का इंतजार
मतदान के बाद बसपा प्रत्याशी जीशान खां प्रदेश के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। उनके चाचा व बसपा कोऑर्डिनेटर शहाब खान ने बताया कि चुनाव प्रचार तो अंतिम दौर में है, ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव परिणाम की तैयारी में भी जुटे हैं।

Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

मस्जिद में नमाज अदा करा रहे सपा प्रत्याशी
मतदान के बाद सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी दिल्ली की पार्लियामेंट्री स्ट्रीट की जामा मस्जिद में इमामत कर रहे हैं। वो मस्जिद में नमाज अदा करा रहे हैं। उनके परिवार के ओल नबी ने बताया कि चुनाव के कुछ दिन बाद ही मौलाना दिल्ली चले गए थे। चुनाव परिणाम के दो दिन पहले वो रामपुर आएंगे। मतगणना के लिए पार्टी के एजेंट बनाने की प्रक्रिया चल रही है। 

Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

25 मई को तय किए जाएंगे मतगणना कर्मियों के नाम
चार जून को लोकसभा चुनाव के लिए होने वाली मतगणना के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मतगणना में लगने वाले कर्मियों की अंतिम सूची 25 मई को फाइनल की जाएगी। मतगणना को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान केंद्रों पर पहुंचे मतदाता - फोटो : संवाद

इसको लेकर शुक्रवार को सीडीओ नंद किशोर कलाल ने मतगणना के लिए कार्मिकों की नियुक्ति के लिए जिला सूचना व विज्ञान अधिकारी अजहर अली खां को निर्देश दिए। दो दिन में फीडिंग कार्य पूर्ण कर लिया जाए। कार्मिकों का 25 मई को प्रथम रेंडमाईजेशन करने तथा 3 जून को द्वितीय रेंडमाईजेशन करने के निर्देश दिए। मतगणना कार्मिकों का प्रथम व द्वितीय प्रशिक्षण जिला सहकारी बैंक सभागार में कराया जाएगा।

Election 2024: Workers' claims of victory and defeat in Rampur intensified, heartbeats of candidates increased
रामपुर में मतदान - फोटो : संवाद

उन्होंने कार्मिकों के लिए बुलेट प्वाइंट तैयार कराने के लिए डीपीआरओ जाहिद हुसैन तथा सह जिला विद्यालय निरीक्षक हरिनाथ को निर्देश दिए। जिला विकास अधिकारी को मतगणना दिवस में समय से पोस्टल बैलेट डबल लॉक से निकाल कर गणना टेबल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कहा। जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी  संजीव कुमार व सहायक विकास अधिकारी (आईएसबी)  दानिश हबीब आदि रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed