फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elder brother shot dead over loan dispute

Rampur News: कर्जे के विवाद में बड़े भाई की गोली मारकर की हत्या

Wed, 28 Jan 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Elder brother shot dead over loan dispute
मृतक की पत्नी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम डोहरिया निवासी हरमीत सिंह (31) का सोमवार शाम अपने छोटे भाई से धान की फसल के कर्जे के विवाद को लेकर घर में झगड़ा हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर छोटे भाई नवदीप ने तमंचे से बड़े भाई के गोली मार दी। घायल को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
मृतक की पत्नी के चचेरे भाई जगदीप सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि सोमवार की शाम करीब चार बजे ग्राम निवासी हरमीत सिंह उर्फ नीटा अपने घर में थे। हरमीत सिंह और उसके छोटे भाई नवदीप ने उत्तराखंड के रुद्रपुर के किच्छा स्थित पराग फार्म की भूमि ठेके पर ली थी। यहां दोनों ने धान की फसल लगाई थी। भूमि विवादित होने के कारण धान की 850 बोरी उत्तराखंड प्रशासन ने जब्त कर लीं जिसकी वजह से दोनों भाइयों पर फसल लगाने का करीब दस लाख रुपये से अधिक का कर्जा हो गया।
विज्ञापन

कर्जे को लेकर हरमीत सिंह का अपने छोटे भाई से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों भाइयों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि छोटे भाई ने तमंचे से गोली चला दी जो हरमीत के सीने में लगी। गोली लगने से हरमीत गंभीर रूप से घायल होकर घर में गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त घर में मृतक की मां और पत्नी थी। पिता दर्शन सिंह भी गांव में गए हुए थे। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत ही रुद्रपुर के एक अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात घायल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूचना पाकर सीओ हर्षिता सिंह व कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

पत्नी ने मृतक के भाई पर लगाया हत्या का आरोप

सीओ हर्षिता ने बताया कि पुलिस को 112 पर हत्या की सूचना मिली थी। इस पर वह भी मौके पर गईं। मृतक की पत्नी और लोगों ने मृतक के भाई पर गोली मारकर हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि मृतका के चचेरे भाई जगदीप सिंह की तहरीर पर मृतक के छोटे भाई नवदीप पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।


घटना के बाद गांव में पसरा सन्नाटा

ग्राम डोहरिया निवासी हरमीत सिंह के गोली लगने की घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया। मंगलवार को भी पूरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर के बाद शव घर पहुंचा और परिजनों ने पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed