फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   elctiricity employee anni protest for priority in vaccination

वैक्सीनेशन में प्राथमिकता न देने पर भडक़े विद्युत कर्मचारी

Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
elctiricity employee anni protest for priority in vaccination
आनी(कुल्लू)। आनी उपमंडल में सेवाएं दे रहे विद्युत बोर्ड कर्मी कोरोना वैक्सीनेशन में प्राथमिकता नहीं मिलने पर भड़क गए हैं। विद्युत कर्मियों ने वीरवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ काले बिल्ले लगाकर विरोध जताया। उन्होंने सरकार से विद्युत कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर घोषित करने की मांग भी उठाई है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद आनी इकाई ने केंद्रीय कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा की अध्यक्षता में वीरवार को विरोध जताया। कर्मियों में कोरोना टीकाकरण में बिजली कर्मचारियों कोई प्राथमिकता नहीं देने पर रोष जताते हुए काले बिल्ले पहने। उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के दौर में विद्युत बोर्ड कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डालकर विद्युत आपूर्ति को सुचारु रूप चला रहे हैं।
विज्ञापन

इसके लिए वह दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। बावजूद इसके बिजली कर्मचारियों को न ही करोना वॉरियर्स घोषित किया गया और न ही टीकाकरण में प्राथमिकता दी गई है। इसके विरोध में विद्युत बोर्ड मंडल आनी के समस्त कर्मचारियों ने वीरवार को सभी सेक्शनों में कार्यालय स्टाफ, आउटसोर्स कर्मी, मेंटेनेंस स्टाफ और बिलिंग स्टाफ के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। आनी विद्युत मंडल के सब डिवीजन में कार्यरत बिल डिस्ट्रीब्यूटर रामेश्वरी की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत मंडल के सभी कर्मचारी और अभियंता निष्ठा के साथ साथ सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन सरकार और बोर्ड मैनेजमेंट का कर्मियों के हित में फैसले लेने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। केंद्रीय कार्यकारिणी उपाध्यक्ष झाबे राम शर्मा और अन्य कर्मियों ने प्रदेश सरकार और बोर्ड प्रबंधन से बिजली कर्मचारी और अभियंता को कोरोना वॉरियर्स का दर्जा देने और प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed