फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Eight arrested in illegal mining

Rampur News: अवैध खनन में आठ गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Eight arrested in illegal mining
रामपुर। शनिवार देर रात एसडीएम द्वारा खनन का अवैध रूप से परिवहन कर रहे धंधेबाजों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच ओवरलोड वाहन सीज किए गए। साथ ही आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। तहसील क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम हो रहा है। बीते कुछ समय से जिलाधिकारी के आदेशों पर तहसील प्रशासन की मुस्तैदी के चलते अवैध परिवहन पर अंकुश लगा है। इसी क्रम में अवैध खनन के परिवहन की जांच के लिए शनिवार रात टांडा एसडीएम अनुराग कुमार टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर पहुंचे और वाहनों की जांच शुरू कर दी। वाहनों की जांच के दौरान एसडीएम ने अवैध खनन में लगे बालू के पांच ट्रक को रोक लिया और उनके दस्तावेज चेक करने लगे। कागज न होने पर एसडीएम ने पांचों ट्रकों को सीज कर दिया और अवैध परिवहन में हापुड़ के इरशाद, हापुड़ के रुस्तम, गाजियाबाद के वसीम, रामपुर के शाहनवाज, रामपुर के गुफरान अली, रामपुर के लईक अहमद, बाजपुर के रईस अहमद , अमरोहा के आदिल हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed