फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Efforts shift girl students Azam Khan school intensified, report will be submitted DM today

Azam Khan News: आजम खां के स्कूल की छात्राओं को शिफ्ट कराने की कवायद तेज, आज डीएम को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

Tue, 07 Nov 2023 11:12 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 07 Nov 2023 11:12 AM IST
सार

शिक्षा विभाग की जमीन पर संचालित हो रहे रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को सरकार ने खाली कराने का निर्णय लिया है। स्कूल में करीब 634 छात्राओं पढ़ती हैं। अधिकारियों को कहना है कि स्कूल को खाली कराने के बाद सभी छात्राओं को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा।

विज्ञापन
Efforts shift girl students Azam Khan school intensified, report will be submitted DM today
रामपुर पब्लिक स्कूल में चिपकाया नोटिस - फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा विभाग की जमीन पर संचालित हो रहे सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) की छात्राओं को शिफ्ट कराने की कवायद तेज हो गई है। बीएसए और जिला विद्यालय निरीक्षक की कमेटी मंगलवार को अपनी रिपोर्ट डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को सौंपेगी। इसके बाद ही आगे का फैसला होगा।

विज्ञापन


जौहर ट्रस्ट की ओर से शिक्षा विभाग की जमीन पर संचालित हो रहे रामपुर पब्लिक स्कूल और सपा कार्यालय को लेकर सरकार ने स्कूल भवन को खाली करने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के बाद से स्कूल में पढ़ने वाली तकरीबन 634 छात्राओं के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है। स्कूल में कक्षा एक से आठवीं तक की कक्षाएं लगती हैं।
विज्ञापन


प्रशासन ने इन सब परिस्थितियों को देखते हुए स्कूल के बच्चों का ख्याल रखा है, जिसके लिए मुख्य विकास अधिकारी नंदकिशोर कलाल ने जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली और बीएसए संजीव कुमार को शामिल करते हुए कमेटी बनाई है, जिससे कि स्कूल भवन को खाली कराया जा सके और इसमें पढ़ने वाली छात्राओं की भविष्य पर भी संकट पैदा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की तैयारी में है। इसको लेकर रविवार को बीएसए संजीव कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने स्कूल में पहुंचकर अभिभावकों के संग वार्ता की थी।

वार्ता में उन्होंने छात्राओं को दूसरे स्कूल में शिफ्ट करने की बात कही। इस पर अभिभावकों ने एकराय होते हुए पूरे सेशन का वक्त मांगा है। दो अफसरों की समिति ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है और यह रिपोर्ट डीएम को यह रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी जाएगी।

स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं के अभिभावक संग हुई वार्ता हुई है। अभिभावकों ने मार्च 2024 तक स्कूल में सत्र चालू रखने की मांग की है। स्कूल की प्रधानाचार्य ने भी प्रत्यावेदन दिया है, जिस पर अब इस मामले की रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। डीएम ही मामले में फैसला लेंगे। - संजीव कुमार, बीएसए

आजम-अब्दुल्ला की जमानत अर्जी पर नहीं हुई सुनवाई

जौहर यूनिवर्सिटी में नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई नौ नवंबर को होगी। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी।

यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में गड़्ढा खोदकर दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी अनवार व सालिम को जमानत मिल चुकी है। इस मामले में आजम और अब्दुल्ला की ओर से अग्रिम जमानत दाखिल की गई थी, जिसे कोर्ट ने सात अक्तूबर को खारिज कर दिया था।



इसके बाद उन्होंने स्थायी जमानत के लिए सेशन कोर्ट में याचिका दाखिल की। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को होनी थी, लेकिन एक अधिवक्ता के निधन की वजह से अधिवक्ताओं ने काम नहीं किया और सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली सुनवाई नौ नवंबर को होगी। दूसरी ओर आजम के खिलाफ दर्ज एससी-एसटी एक्ट के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed