{"_id":"695043a2365619a36a0cb657","slug":"effigy-of-bangladeshs-chief-advisor-burnt-in-kemari-rampur-news-c-282-1-rmp1013-160831-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: केमरी में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: केमरी में बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार का पुतला फूंका
विज्ञापन
केमरी। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने केमरी में आक्रोश रैली निकाली। बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर वहां के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस का पुतला जलाया।
शनिवार को केमरी स्थित रामलीला मैदान पर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री विकास पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्र हुए, जिसके बाद जुलूस की शक्ल में सभी कार्यकर्ता बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मिलक-बिलासपुर रोड पर तिराहे के पास पहुंचे, जहां उन्होंने मोहम्मद यूनुस के पुतले की डंडे से पिटाई करते हुए आग लगा दी।
इस दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के धार्मिक स्थलों और लोगों के जीवन पर लगातार हमले हो रहे हैं, लेकिन वहां की सरकार इस पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। यह मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन है। इसका विरोध करना हर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि वह हस्तक्षेप कर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराएं। प्रदर्शन करने वालों में विजय कोली, विकास पाठक, चेतराम गंगवार, राजकुमार शर्मा, प्रमोद दिवाकर आदि मौजूद रहे।