फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to superstition, sister-in-law cut her sister-in-law's braid.

Rampur News: अंधविश्वास के चलते भाभी ने ननद की चोटी काटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Due to superstition, sister-in-law cut her sister-in-law's braid.
रामपुर। अंधविश्वास के चलते तहेरी भाभी ने नाबालिग ननद की चोटी काट ली। पंचायत में भाभी पर डाले गए जुर्माने के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। कोतवाली क्षेत्र के करींगा गांव में शनिवार को रात घर में सो रही नाबालिग की चोटी उसकी तहेरी भाभी ने अंधविश्वास के चलते चोटी काट ली। चोटी को काटते समय नाबालिग की आंख खुल गई और उसने छोटी काटने का विरोध किया। तब तक भाभी चोट काट चुकी थी। विरोध करने पर नाबालिग को धक्का देकर फरार हो गयी।
विज्ञापन

घटना के दूसरे दिन नाबालिग के परिजनों ने भाभी और उसके पति को पंचायत में बुलाया गया। पंचायत ने चोटी काटने पर भाभी पर बीस हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। भाभी कोतवाली पहुंची और उसने नाबालिग के परिजनों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलवाया। नाबालिग ने आरोप लगाया कि अंधविश्वास के चलते उसकी तहेरी भाभी ने सोते समय उसकी चोटी काट ली और दरवाजे पर रख दी। विरोध करने पर उसे धक्का दे दिया। जिससे वह चोटिल हो गई। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों का समझौता हो गया है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed