फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Due to fog, several trains were delayed, and passengers had to wait.

Rampur News: कोहरे के कारण कई ट्रेनें रहीं लेट, यात्रियों को करना पड़ा इंतजार

Sun, 01 Feb 2026 11:21 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to fog, several trains were delayed, and passengers had to wait.
शहीद एक्सप्रेस आठ घंटे और अवध असम सात घंटे देरी से पहुंची
विज्ञापन

रामपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच कोहरे के कारण ट्रेनें काफी देरी से स्टेशन पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। रविवार को सबसे अधिक देरी शहीद एक्सप्रेस की रही, जो अपने निर्धारित समय से आठ घंटे 25 मिनट बाद रामपुर पहुंची। अन्य ट्रेनें भी देरी से पहुंचीं।

रविवार को रामपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी अधिक रही। काशी विश्वनाथ ट्रेन एक घंटा 53 मिनट, दून एक्सप्रेस दो घंटे 24 मिनट और पद्मावत एक्सप्रेस चार घंटे 12 मिनट देरी से पहुंची। नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटे देर से आई। सत्याग्रह एक्सप्रेस 59 मिनट और इंटरसिटी एक्सप्रेस तीन घंटे 43 मिनट देरी से पहुंची। अवध असम एक्सप्रेस सात घंटे देरी से आने के कारण यात्रियों का इंतजार बढ़ गया।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि सुबह कोहरा होने के कारण ट्रेनों की स्थिति प्रभावित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed