फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Driver killed, 10 injured in collision between dumper and tractor-trolley

Rampur News: डंपर और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत में चालक की मौत, 10 घायल

Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 10 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Driver killed, 10 injured in collision between dumper and tractor-trolley
मसवासी। मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर दरोगा फार्म के मोड़ के पास बेकाबू डंपर ने पीछे से ट्रैक्टर-ट्राॅली में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली कई फीट गहरे खड्ड में जाकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक प्रेम सिंह (35) की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया, जबकि घायलों को काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा रविवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे दरोगा फार्म मोड़ के नजदीक मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर हुआ। क्षेत्र के गांव बिजारखाता निवासी ग्रामीण महाशिवरात्रि पर्व पर भंडारे के आयोजन के लिए ट्रैक्टर-ट्राॅली से बरहैनी (उत्तराखंड) से लकड़ियां लेने जा रहे थे। बताते हैं कि मानपुर उत्तरी से आगे दरोगा फार्म के नजदीक पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली कई फीट गहरे खड्ड में पलट गई। हादसे में बिजारखाता गांव निवासी ट्रैक्टर चालक प्रेम सिंह (35) की मौत हो गई जबकि इसी गांव के निवासी महेंद्र मौर्य, अजय कुमार, मनोज कुमार, अर्जुन कुमार, पदमसिंह, शिवकुमार, नन्हे, बाबूराम, सुरेश कुमार और गोवर्धन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल पर पहुंचे आक्रोशित लोगों ने डंपर पर पथराव करते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों के गुस्से को देखकर चालक डंपर लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही टीम संग मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भिजवाया है।
घायलों को काशीपुर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अभी मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। उधर, घटना की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

दुर्घटना के बाद डेढ़ घंटे तक बाधित रहा मार्ग, वाहनों की लगीं कतारें
रविवार को दरोगा फार्म के पास हुई दुर्घटना के बाद लोगों का हुजूम जमा हो गया। इस कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। चौकी पुलिस ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे तक जाम खुलवाया। जिसके बाद यातायात व्यवस्था दुरुस्त हो सकी।


डंपर चलाकर परिवार का पालन करता था प्रेम सिंह


दुर्घटना में मौत का शिकार हुआ युवक पेशे से ड्राइवर था। प्रेम सिंह डंपर चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। हालांकि वह कभी-कभी अन्य वाहन भी चलाता था। प्रेम सिंह के परिवार में उसकी पत्नी और चार बच्चे हैं। जहां पति की मौत से उसकी पत्नी ममता गहरे सदमे में है और रोते-रोते कई बार बेसुध भी हो गई। दूसरी ओर उसके बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। जिनमें शिवा (13), सत्यम (9), दीपिका (6) और डौली (4) है। प्रेम सिंह के पिता का पूर्व में ही निधन हो चुका था, लेकिन उसकी मां व भाई संयुक्त परिवार के रूप में साथ रहते हैं। प्रेम सिंह की आकस्मिक मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed