फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dowry harassment report filed against seven people

Rampur News: सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment report filed against seven people
बिलासपुर। दहेज उत्पीड़न के मामले में सात लोग फंस गए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के साउथ एवेन्यू आर्क होटल के पीछे कॉलोनी निवासी सुनीता पत्नी रामबाबू ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी ग्राम डिबडिबा निवासी रामबाबू से हुई है। शादी के कुछ समय बाद तो ठीक-ठाक चलता रहा। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उसे 26 मई को मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने पति रामबाबू, रमेश, कृष्णा, नीरज, छोटी देवी, चंदन, राकेश निवासी ग्राम डिबडिबा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, जिसकी तहकीकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed