फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   donot kill inocent

‘बेगुनाहों को मारना कोई धर्म नहीं’ 

Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
donot kill inocent
मोहम्मद आजम खां

विज्ञापन
 नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि यहूदी और अमेरिका पूरी दुनिया में इस्लाम को बदनाम करने में लगे हैं। बांग्लादेश में जो हुआ, वह गलत हुआ है। बेगुनाहों को मारना कोई धर्म नहीं। इससे इस्लाम की बदनामी हो रही है। यह बात उन्होंने भैंसोड़ी शरीफ में आयोजित सभा में कही। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल की बुनियाद भी रखी। 

सभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंत्री ने कहा कि हमने कभी मजहब और धर्म में टकराव नहीं चाहा है, बल्कि नेक इंसानों को इंसाफ दिलाया है। चाहे वह किसी धर्म और मजहब का हो। खुदा ने उनसे जौहर यूनीवर्सिटी की स्थापना जैसा नेक काम कराया है। यह सियासत नहीं, बल्कि उनका जज्बा है। कहा कि युवा बहुत बड़ी ताकत होती है। युवा तालीम से जुड़ जाएं। तालीम न लेना भी अपने नबी के साथ धोखा है। बच्चों को स्कूल भेजने से नहीं, बल्कि उनकी पढ़ाई को समय रहते माता-पिता को परखते रहने की भी जरूरत है। तब ही उनके बच्चे होनहार बनेंगे। तालीम लेकर कलेक्टर बनने से शान बढ़ेगी। मंत्री कहा कि नवाबों ने अवाम पर बड़े जुल्म किए हैं। उनके जमाने में बहन और बेटी की अस्मत सुरक्षित नहीं थी। इससे पहले उन्होंने यहां पर मौलाना मोहम्मद अली जौहर इंटर कालेज के नाम से एक इंटर कालेज की आधारशिला रखी और मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट से एक लाख रुपये की धनराशि देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


कार्यक्रम मेें सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नसीर खां, सपा विधायक विजय सिह, पालिकाध्यक्ष अजहर खां, ब्लाक प्रमुख प्रमोद गंगवार, फारिस खां, इकरार हुसैन आसिफ खां, गुड्डी बेगम, मिस्वा उल हसन, माया देवी यादव, मुराद कलीम, फैसल खां, जाकिर हुसैन अंसारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed