Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dogs scratched the innocent child to death, the team did not arrive even on the second day

Rampur News: कुत्तों ने मासूम को नोंचकर मार डाला, दूसरे दिन भी नहीं पहुंची टीम

Mon, 20 Jan 2025 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 20 Jan 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Dogs scratched the innocent child to death, the team did not arrive even on the second day
रामपुर।
विज्ञापन

बिलासपुर के सराय कदीम गांव में शनिवार को मासूम अबुजर (4) को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला। बड़ी बात ये है कि घटना के दूसरे दिन रविवार को भी गांव में खूंखार हो चुके कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं पहुंची। कुत्तों का शिकार हुआ मासूम अबुजर अपने पिता रिफाकत अली का इकलौता बेटा था। इससे बड़ी दो बहनें, आलिम और अलीजा हैं। इस घटना के दूसरे दिन रविवार को भी गांव में बच्चे डरे-सहमे थे। किसी भी घर के आगे कोई बच्चा खेलता नहीं दिखा। घटना से भयभीत बच्चे घरों में कैद हो गए हैं। बड़े-बूढ़े की आंखों में भी खूंखार कुत्तों का खौफ दिख रहा था। उधर, अबुजर की मौत पर उसके घर में दूसरे दिन भी चूल्हा नहीं जला था। मां इशरत और बाबा भारत रो ही रहे थे। उधर, सरकारी स्तर पर घटना का संज्ञान न लिए जाने से ग्रामीणों में विवशता है। कुछ लोगों में गुस्सा भी देखने को मिला।
गांव के लोगों ने कहा कि घटना की जानकारी पाकर खजुरिया थानाध्यक्ष मौके पर भी आए थे लेकिन, उसके बाद भी कुत्तों की धर-पकड़ शुरू नहीं हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दहशत के कारण अब कोई भी खेत तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।
विज्ञापन


अब खेलने भी नहीं जा रहे बच्चे
प्रधान शहाना बेगम के बिलाल (14) इकलौते बेटे हैं और इनसे छोटी दो बहनें हैं। बिलाल गांव में ही बुद्धसेन मेमोरियल मांटेसरी स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ते हैं। उन्होंने बताया कि वह हर रोज वाॅलीबॉल खेलने जाते हैं। लेकिन, घटना के बाद से न वह खेलने जा रहे हैं और न ही उनके दोस्त। बिलाल ने बताया कि वाॅलीबॉल खेलने वाली उनकी टीम है, इसमें उनके दोस्त अरकाम, मोइद्दीन, समरान, अब्दुल्ला, फरहान, अरहान, अयान हैं। घटना के बाद से ये लोग भी खेलने के लिए मैदान पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में नहीं आई कोई टीम : प्रधान प्रतिनिधि
- प्रधान शहाना बेगम के पति अबरार अहमद ने बताया कि उनके गांव में कुत्ते खूंखार हो गए हैं। उन्होंने घटना के दिन ही थानाध्यक्ष को फोन कर जानकारी दी थी और पुलिस मौके पर आई भी थी। लेकिन, घटना के दूसरे दिन भी कुत्तों को पकड़ने के लिए कोई टीम नहीं आई है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से गांव के बच्चों में दहशत है। कोई बच्चा घर से बाहर नहीं निकल रहा है।

- हमारे गांव में कुत्ते झुंड बनाकर खेतों में घूम रहे हैं। यह कुत्ते गांव में भी आ जाते हैं। अबुजर की मौत के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर बहुत डर लग रहा है। बच्चों को घर से बाहर निकलने नहीं दे रहे हैं।- इमरान, ग्रामीण

- हैरत की बात यह है कि कुत्तों के झुंड ने एक मासूम को नोंच-नोंचकर मार डाला है। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सरकारी स्तर पर संज्ञान नहीं लिया गया है। हालांकि प्रधान ने भरोसा दिलाया है कि वह कुत्तों को पकड़वाएंगे।- याकिन शाह, ग्रामीण


हमारे नाती अबुजर की कुत्तों ने जान ले ली। अब हम चाहते हैं कि गांव का कोई भी मासूम या अन्य बच्चा कुत्तों का शिकार न होने पाए, इसके लिए अधिकारियों को गांव वालों की मदद करनी चाहिए।- जमीलन


वर्जन--
सराय कदीम गांव में हुई घटना की जानकारी हमने रेंजर को फोन पर दी थी। गांव वालों को भी समझाया था कि मांस-मछली खाओ लेकिन, इधर-उधर हड्डियां न फेंको और बच्चों को बाहर खेलने न जाने दो। रेंजर ने हमसे कहा भी था कि जाल की व्यवस्था करके रविवार को वन कर्मियों को भेजेंगे। गांव से कुत्तों को पकड़वाएंगे लेकिन, न रेंजर आए और न ही उनके कर्मचारी। अभी हम फिर रेंजर से फोन पर बात करेंगे।
- राजीव कुमार, थानाध्यक्ष, खजुरिया

शनिवार को हमने वनकर्मियों को मौके पर भेजा था। थानाध्यक्ष से भी बात हुई थी। अब सोमवार सुबह फिर गांव जाएंगे। हमारे पास मगरमच्छ पकड़ने वाला जाल है, उसी से कुत्तों को पकड़ेंगे। वैसे कुत्ता वन प्राणियों में नहीं आता है। - अमित कुमार सिंह, वन क्षेत्राधिकारी



कुत्ते मांसाहारी होते हैं। मांस न मिलने और भूख बढ़ने पर कुत्ते खूंखार हो जाते हैं। इसके अलावा ज्यादा सर्दी और ज्यादा गर्मी में भी कुत्ते हमलावर होने लगते हैं। - राम लखन सिंह, प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed