फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dm taken mid day meal with students

डीएम ने जमीन पर बैठकर बच्चों के साथ किया भोजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
dm taken mid day meal with students
रामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावस्ती से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान रामपुर में भी कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। डीएम और बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों व शिक्षकों समेत अभिभावकों ने सजीव प्रसारण के जरिए कार्यक्रम देखा। अभिभावकों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान डीएम व अन्य अधिकारियों ने बच्चों के साथ भोजन भी किया।
विज्ञापन

तहसील सदर क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम ने बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर मध्यान भोजन किया तथा प्रतिभावान बच्चों को मेडल देकर सम्मानित भी किया। जिलाधिकारी ने ऽस्कूल चलो अभियानऽ के अवसर पर आयोजित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा गुब्बारे उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम ने अभिभावक एवं बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि प्रत्येक माता-पिता की यह जिम्मेदारी है कि वे अपने बच्चों को शिक्षित बनाएं, ताकि वे स्वयं अपने बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें और उन्नति के शिखर पर आगे बढ़ सकें। जिले में 30 अप्रैल तक स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की बैठकें, रैलियां एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनके माध्यम से बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीएम ने जिले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 14 ग्राम प्रधान और अध्यापकों को भी सम्मानित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रतिभा वाले बच्चों को भी जिलाधिकारी ने मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने पोषण पखवाड़े के समापन के अवसर पर महिलाओं की गोद भराई और बच्चों को अन्नप्राशन कराया। वहीं, मॉडल प्राथमिक विद्यालय मुल्लाखेड़ा, ब्लॉक बिलासपुर में स्कूल चलो अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा। इस बीच पांच छात्राओं की माताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह, राखी, सुशील कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान परमजीत कौर, अमर सिंह, अजहर अहमद, रामचंद्र राठौर, सोनी भारती, दिशान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed