{"_id":"66ee398e5f8f11328e051e96","slug":"dm-sp-reached-the-victims-house-to-know-the-reality-of-complaint-disposal-rampur-news-c-282-1-rmp1006-130365-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शिकायत के निस्तारण की हकीकत जानने पीड़ित के घर पहुंचे डीएम-एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शिकायत के निस्तारण की हकीकत जानने पीड़ित के घर पहुंचे डीएम-एसपी
विज्ञापन
रामपुर। अगस्त माह में जनता दर्शन के दौरान जमीन कब्जाने की शिकायत के निस्तारण की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक खुद अफसरों के साथ गांव पहुंच गए और उन्होंने शिकायतकर्ता से हकीकत जानी। बाद में शिकायतकर्ता ने निस्तारण पर संतोष जाहिर किया।
मुख्यमंत्री द्वारा आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के लिए स्पष्ट तौर पर दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी के सामने तहसील सदर के ग्राम मगरमऊ निवासी नत्थू द्वारा अगस्त माह में तहसील सदर के ग्राम दनियापुर शंकरपुर में चकरोड पर अवैध कब्जा होने की शिकायत जिलाधिकारी को जनता दर्शन के दौरान दी गई थी, जिस पर तत्काल पैमाइश करते हुए चकरोड के लिए आरक्षित जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए एसडीएम सदर को निर्देशित किया गया था।
शिकायतकर्ता की शिकायत के समाधान की स्थिति जानने के लिए जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने तहसील सदर के ग्राम दनियापुर शंकरपुर पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ता से बातचीत की। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत का गुणवत्तापूर्ण तरीके से समाधान हो गया। इस दौरान उन्होंने कागज भी देखे। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण को लेकर गंभीरता बरती जा रही है। इसका शीघ्र निस्तारण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।