{"_id":"608c41b38ebc3ed62e7459d8","slug":"district-receives-70-remedesivir-injections-l-2-kovid-will-be-used-for-hospitalized-patients-rampur-news-mbd387855075","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिले 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन, एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए होंगे प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिले 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन, एल-2 कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए होंगे प्रयोग
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना संक्रमण के उपचार में कारगर साबित हो रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की जिला मुख्यालय पर उपलब्धता हो गई है। सरकार की ओर से जिला मुख्यालय को 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन उपलब्ध करा दिए गए हैं। इनका प्रयोग एल-2 कोविड अस्पतालों में भर्ती संक्रमितों को चिकित्सक के परामर्श के आधार पर किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के साथ ही हर जगह ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी हो रही है। ऑक्सीजन और रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर अस्पतालों में मारामारी मची हुई है। निजी अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन अधिक दामों में लगाए जाने और कालाबाजारी की भी लगातार शिकायतें कई जगहों से आ रही हैं। मुरादाबाद में कुछ दिन पूर्व रेमडेसिविर इंजेक्शन अधिक दामों में बेचने पर ही कार्रवाई की गई है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की इस मारामारी को देखते हुए सरकार ने सभी सरकारी एल-2 कोविड अस्पतालों में रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति करनी शुरू कर दी है। जिसमें रामपुर में भी 70 रेमडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से किसी कोरोना मरीज की जान नहीं जाएगी। हमारे पास 70 इंजेक्शन आ चुके हैं। जिला अस्पताल के एलटू हास्पिटल में भर्ती मरीज को जरूरत पड़ने पर इंजेक्शन दिया जाएगा। प्राप्त इंजेक्शनों को चिकित्सीय परामर्श पर प्रयोग शुरू कर दिया गया है।