फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   district and city commity dismissed

जिला अाैर नगर व्यापार मंडल की युवा कार्यकारिणी भंग

Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
district and city commity dismissed
रामपुर में बुधवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग को संबोधित करते जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा। अमर उजाला
सर्राफा व्यापारियों के समर्थन में 4 अप्रैल को बाजार बंद के दौरान सामने आई गुटबाजी का असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने संगठन की जिला युवा व नगर युवा व्यापार मंडल की समितियां भंग कर दी हैं। उन्होंने कहा कि बाजार बंद के दौरान कुछ पदाधिकारियों की वजह से व्यापारियों की एकता कमजोर हुई है। संगठन के शीर्ष स्तर पर स्थिति की समीक्षा की गई और इसके बाद यह फैसला लिया गया। 
विज्ञापन


मिस्टनगंज में व्यापार मंडल के कार्यालय पर आयोजित मीटिंग में शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि व्यापारी हितों की रक्षा व्यापार मंडल की जिम्मेदारी है। व्यापार मंडल के पदाधिकारी इस शपथ के साथ बंधे होते हैं कि वो किसी भी स्थिति में व्यापारी हितों के विरोध में कार्य नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा स्थिति की समीक्षा की गई और इसके बाद जिला युवा व नगर युवा व्यापार मंडल की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी भंग होने के बाद अगर कोई भी पदाधिकारी संगठन के लेटर पैड का इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिला युवा व नगर युवा कार्यकारिणी का शीघ्र गठन किया जाएगा। मीटिंग में जगन्नाथ चावला, नरेश अरोड़ा, अवतार सिंह, गुलशन अरोड़ा, मुकेश आर्य, राजीव शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, अनिल अरोड़ा, अतुल कपूर, रवि प्रकाश, परितोष चांदीवाला, विनोद रस्तोगी गप्पल, चंद्र प्रकाश, विवेक अग्रवाल, पुलकित, नितिन अग्रवाल, निशांत, शोभित, कमल किशोर रस्तोगी, प्रेम किशोर व संजीव कपूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed