फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute over wheat extraction, tractor driver assaulted, report

Rampur News: गेहूं निकालने पर विवाद, ट्रैक्टर चालक से मारपीट, रिपोर्ट

Wed, 15 Apr 2026 12:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Dispute over wheat extraction, tractor driver assaulted, report
स्वार। चुन्नावाला गांव में गेहूं निकालने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने ट्रैक्टर चालक के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित अंकित की तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। अंकित ने बताया कि 12 अप्रैल की शाम वह ट्रैक्टर में गेहूं निकालने की मशीन जोड़कर खेत पर पहुंचा था। तभी मंजीत, सोनू, प्रदीप, अरविंद, नरेंद्र और शिवम समेत अन्य लोग अवैध हथियारों व लाठी-डंडों से लैस होकर वहां पहुंचे और पहले अपना गेहूं निकालने का दबाव बनाया। मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए अंकित पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए भूपेंद्र को भी पीटा गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed