Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute over visiting a pond; five people, including a couple, beaten up

Rampur News: तालाब पर जाने को लेकर विवाद, दंपती समेत पांच लोगों को पीटा

Mon, 02 Nov 2026 12:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 02 Nov 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Dispute over visiting a pond; five people, including a couple, beaten up
मिलक। तालाब पर जाने को लेकर हुए विवाद में एक परिवार के लोगों के साथ लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से मारपीट कर दी गई। हमले में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी तमंचा भी लिए हुए था। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम ज्योहरा निवासी धनवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनका बेटा रोविन्द गांव के तालाब पर गया था। वहां गांव के ही हरद्वारीलाल ने उसे तालाब पर आने को लेकर टोका और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर हरद्वारीलाल ने अपने बेटे आशीष, अमित और विनोद के अलावा रामसिंह, मनोज और सन्नी को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उनके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

शोर सुनकर वह अपने पति नन्हेराम, बेटे आकाश और बुआ मानसरोवर के साथ मौके पर पहुंचीं तो आरोपियों ने उन सभी पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में उनके पति के दोनों पैर टूट गए, जबकि उन्हें, उनके दोनों बेटों और बुआ को भी चोटें आईं। धनवती का आरोप है कि हरद्वारीलाल के हाथ में तमंचा था। आरोपियों ने दोबारा तालाब के किनारे आने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ राजवीर सिंह परिहार ने बताया कि पीड़िता धनवती की तहरीर पर हरद्वारीलाल, आशीष, अमित, विनोद, रामसिंह, मनोज और सन्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed