{"_id":"571681f54f1c1b32668b46b2","slug":"dispute-of-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं पूजने पहुंची महिला से मारपीट, नारेबाजी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को चौकी हजियानी में दरी बिछाकर धरना देते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी हजियानी मोहल्ले में स्थित कुएं का विवाद रह-रहकर धधक रहा है। मंगलवार को कुआं पूजने पहुंची महिला को दूसरे समुदाय के लोगों ने रोककर पीट डाला। इसके बाद दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुट गए। नारेबाजी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की फौज मौके पर पहुंच गई। किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। फिलहाल मोहल्ले को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। दोनों पक्षों के बीच जबर्दस्त तनाव बना हुआ है। अफसर दिन भर यहां कैंप किए हुए हैं।
शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकी हजियानी मोहल्ले में कुएं की चहारदीवारी कराने को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया है। तीन दिन पहले हुए बवाल के बाद पुलिस ने कुएं के आसपास किसी भी तरह का निर्माण कार्य न कराने का फैसला लिया था। साथ ही कुएं पर पूजा करने से भी रोक दिया था। मंगलवार को एक बार फिर मोहल्ले में बवाल हो गया। इस बवाल की शुरुआत तब हुई जब मोहल्ले की एक महिला कुएं की पूजा करने पहुंच गई। यहां पर उसने पूजा कर भी ली। इस बीच दूसरे समुदाय के युवकों की नजर इस महिला पर पड़ गई और फिर युवकों ने इस महिला का विरोध जताया।
विरोध के बीच महिला के परिजन भी पहुंच गए और फिर दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। यहां मौजूद चंद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव की कोशिश की। हालात बेकाबू होते देख पुलिसकर्मियों ने तुरंत मामले की जानकारी आला अफसरों को दे दी। इस बीच कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों से भी हाथापाई की कोशिश की। इस बीच दोनों समुदाय के सैकड़ों लोगों की भीड़ सड़क पर आमने-सामने आ गई। मामले की जानकारी मिलते ही डीएम राकेश कुमार सिंह, एसपी साधना गोस्वामी मय भारी फोर्स के मौके पर पहुंच गए।