फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute in Swar's Imratpur and Prithvi Nagar regarding sacrifice

Rampur News: कुर्बानी को लेकर स्वार के इमरतपुर और पृथ्वीनगर में विवाद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Dispute in Swar's Imratpur and Prithvi Nagar regarding sacrifice
रामपुर। स्वार कोतवाली क्षेत्र के इमरतपुर और पृथ्वीनगर गांव में कुर्बानी को लेेकर लेकर दो संप्रदायों के लोगों में विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति को संभाला। दोनों गांवों में एहतियात के तौर पर पीएसी और पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में भी लिया है।पहला मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव इमरतपुर का है। यहां मुस्लिम संप्रदाय के कुछ ही परिवार हैं। बताते हैं कि कुछ वर्ष पहले यहां मुस्लिम संप्रदाय बकरीद पर कुर्बानी नहीं करता था। इस बार कुछ लोग गांव में कुर्बानी करना चाहते थे। सोमवार को दोपहर इस बात की भनक दुसरे संप्रदाय के लोगों को लगी तो उन्होंने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए कुर्बानी के प्रयास का विरोध किया।
विज्ञापन

इसके चलते गांव का माहौल गरमा गया। इमरतपुर के ग्राम प्रधान गजेंद्र सिंह लोधी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और नई परंपरा डालने का प्रयास मानते हुए उसने कुर्बानी को रुकवा दिया। पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। दूसरे संप्रदाय के लोगों का कहना है कि जब आज तक गांव में कुर्बानी नहीं हुई तो नई परंपरा नहीं डालने दी जाएगी।
विज्ञापन

उधर, कोतवाली क्षेत्र के ही पृथ्वीनगर के निकट गांव मल्लूपुरा में भी कुर्बानी को लेकर दो संप्रदाय के बीच विवाद हुआ। इस गांव में प्रत्येक वर्ष बकरीद के त्योहार पर पशु की कुर्बानी दी जाती रही है। सोमवार को नमाज के बाद कुछ लोगों ने निकट गांव पृथ्वीनगर के रकबा स्थित एक खेत में पशु की कुर्बानी कर दी और पशु के अवशेष को गड्ढा खोदकर उसी खेत में दबाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पृथ्वीनगर क्षेत्र में कुर्बानी एवं ओज दबाने की जानकारी पर दूसरे समुदाय में रोष फैल गया। उन्होंने इसका विरोध किया। इसके चलते माहौल गरमा गया। पृथ्वीनगर के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर बुला लिया।
सीओ अतुल पांडेय और कोतवाल संदीप त्यागी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने आपत्ति जता रहे पक्ष को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने, जिसके चलते पशु के अवशेषों को वहां दबाने नहीं दिया। इस तरह दोनों गांवों में कुर्बानी को लेकर उपजे विवाद को पुलिस ने सुलझा दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। फिलहाल गांवों में शांति बनी हुई है।
.....................

इमरतपुर और पृथ्वीनगर गांवों में कुर्बानी को लेकर विवाद हुआ था। वहां माहौल शांतिपूर्ण है। एहतियात एवं सुरक्षा की दृष्टि से चार लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएसी तैनात की गई है। - अतुल पांडेय, सीओ स्वार।

.........................
तीन साल पहले भी इमरतपुर में उपजा था विवाद

कुर्बानी को लेकर तीन वर्ष पूर्व भी इमरतपुर गांव में दो संप्रदायों के बीच तनाव पैदा हो गया था। तब भी पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की थी। इस बार भी एक संप्रदाय के लोगों ने नई परंपरा डालने का प्रयास करते हुए पशुओं की कुर्बानी करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने विवाद नहीं बढ़ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed