{"_id":"5e42f0a38ebc3ee5935b6125","slug":"dispute-in-nawab-family-rampur-news-mbd339556248","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के बंटवारे के प्रक्रिया के बीच नवाब परिवार की सामने आई रार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के बंटवारे के प्रक्रिया के बीच नवाब परिवार की सामने आई रार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। रामपुर रियासत के आखिरी नवाब रजा अली खां की संपत्ति के बंटवारे के प्रक्रिया के बीच नवाब परिवार की रार सामने आई है। नवाब रजा अली खां बड़े बेटे मुर्तजा अली खां के पुत्र अहमद अली खां उर्फ मुराद मियां और उनकी बहन निकहत आब्दी ने अपने चचेरे भाई नवेद मियां पर दस करोड़ की जमीन बेच देने का आरोप लगाया है।
मुराद मियां और निकहत ने मंगलवार को कोठी खासबाग में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा है कि नवेद मियां ने लिखत-पढ़त में दस करोड़ में जमीन बेची है। हालांकि इसका वह कोई प्रमाण उपलब्ध नहीं कराए पाए। कहा कि नवेद मियां को जमीन बेचने से लिखा-पढ़ी में दस करोड़ रुपये मिले हैं। उन्होंने आशंका जताई कि इसके अलावा भी जमीन बेची गई होगी। मुराद मियां ने कहा कि वह इस मामले को कोर्ट मेें उठाएंगे कि जो जमीन उन्होंने बेची है उसे उनके हिस्से से कम किया जाए। उन्होंने कहा कि नवेद मियां ने किन शर्तो के तहत जमीन बेची है इसकी जानकारी उनको नहीं है। मुराद मियां ने कहा कि नवेद मियां खुद को नवाब लिखते हैं जो सही नहीं है। वह नवाब नहीं हैं, उनके पिता जुल्फिकार अली खां भी नवाब नहीं थे। जुल्फिकार अली खां नवाबजादा थे, उनके पुत्र नवेद मियां खुद को साहबजादा कह सकते हैं। मुराद मियां ने कहा कि नवाब रजा अली खां के इंतकाल के बाद पूरी संपत्ति उनके पिता मुर्तजा अली खां के पास थी, लेकिन हमने संपत्ति को छुआ तक नहीं है। मिक्की अंकल (जुल्फिकार अली खां) के बेटे ने जमीन बेची है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट का जो फैसला आया है वह हमें स्वीकार है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक से संपत्ति का बंटवारा होना है।