{"_id":"58c846114f1c1b361f32acb2","slug":"dispute-in-holi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंग खेलने को लेकर दो समुदाय में टकराव, फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रंग खेलने को लेकर दो समुदाय में टकराव, फोर्स तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 15 Mar 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
रामपुर शहर में होली के दिन हुए झगड़े के बाद लोगों को समझाते पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सराय गेट में होली के दिन रंग खेलने को लेकर दो समुदाय के लोगों में टकराव हो गया। जमकर लाठी-डंडे चले, मारपीट हुई। दोनों पक्षों के कुछ लोगों के जख्मी होने की खबर है। टकराव की सूचना पर तत्काल पहुंचे पुलिस फोर्स ने विवाद को कंट्रोल कर लिया। फिर भी अफसरों के पसीने छूट गए। टकराव के बाद मोहल्ले में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी केशव कुमार ने मौका मुआयना कर स्थिति का जायजा लिया।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय गेट पर एक समुदाय के लोग होली की खुशियों में मस्त थे। जमकर डीजे बजाकर मस्ती कर रहे थे। रंग खेलते समय आपस में विवाद हो गया और छीनाझपटी में दूसरे समुदाय के लोगों के ऊपर रंगों के छींटे पड़ गए। इसी बात पर कहासुनी हो गई। इसी कहासुनी ने टकराव का रूप धारण कर लिया। पास में ही रहने वाले दूसरे समुदाय के लोगों ने कुछ लोगों पर शराब के नशे में उस पर रंग डालने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन
इसके बाद से दोनों ओर से कहासुनी शुरू हो गई थी। उस समय कुछ लोगों ने मामले को शांत करा दिया। लेकिन कुुछ ही देर के बाद दोनों समुदाय के लोगों के बीच गाली गलौच शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव लाठी डंडे चलने शुरू हो गए। जिससे वहां पर भगदड़ मच गई। इस बीच मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई। पुलिस वहां पर पहुंच गई। किसी तरह से मामले को शांत कराना शुरू कर दिया। लेकिन बवाल ज्यादा होने के कारण पुलिस उसको शांत नहीं करा सकी। बाद में इस मामले की जानकारी आधिकारियों को दी गई। जहां सूचना के बाद एसपी सहित प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उसके बाद वहां पर बवाल कर रहे लोगों को पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। उसके बाद वहां पर फोर्स तैैैनात कर दी गई। इस दौरान वहां पर काफी समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
मिलकखानम क्षेत्र होली पर रंग डालने को लेकर हुए विवाद मे प्रधान सहित पांच लोगो ने मिलकर एक आदमी को लाठी डडों व धारदार हथियार से गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया । पुलिस ने प्रधान सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।क्षेत्र के ग्राम बगी निवासी धर्म सिंह का आरोप है कि वह सोमवार को अपने र के सामने बैठा था तभी गांव का प्रधान व उसके साथी जो पहले से ही रंजिश रखते है वह मेरे ऊपर रंग डालने लगे व गाली गलौज शुरू कर दी जब मैने इसका विरोध किया तो उन्होंने लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर सुनकर कर जब तक परिजन बाहर आये तब तक गंभीर रूप से घायल कर दिया और वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गये जिसे परिजन पीएचसी लेकर गये जहां डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने प्रधान रंजीत सिह, जयपाल, विजय कुमार, दीपक शर्मा,शोभाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।