फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute at liquor shop over overcharging, customer allegedly assaulted

Rampur News: ओवररेटिंग के विरोध पर शराब ठेके पर विवाद, ग्राहक से मारपीट का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Dispute at liquor shop over overcharging, customer allegedly assaulted
मोबाइल फोन टूटने का भी आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने की जांच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वार। शराब की ओवररेट वसूली को लेकर ठेका परिसर में विवाद हो गया। क्षेत्र के एक गांव में ओवररेट का विरोध करने पर ठेका संचालक पर ग्राहक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के दौरान पीड़ित का मोबाइल फोन भी गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर चौकी पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
क्षेत्र के गांव हसनपुर-उत्तरी निवासी विक्की ने चौकी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात वह मिलक-नौखरीद स्थित ठेके पर शराब लेने गया था। इस दौरान ठेका संचालक ओवररेट की मांग कर रहा था। आरोप है कि जब विक्की ने विरोध किया, तो ठेका संचालक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उसका मोबाइल भी गिरकर टूट गया।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच गई। चौकी प्रभारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उधर, आबकारी निरीक्षक रामधर पाल सिंह ने कहा कि शराब की दुकानों पर शिकायत के लिए नंबर लिखे हुए हैं। ओवररेटिंग की किसी भी शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित ठेका संचालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed