{"_id":"68449ad94383d746aa019251","slug":"discussion-took-place-regarding-the-chintan-shivir-and-strategy-was-made-rampur-news-c-282-1-rmp1021-147164-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चिंतन शिविर को लेकर हुई चर्चा, बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चिंतन शिविर को लेकर हुई चर्चा, बनाई रणनीति
Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के हरिद्वार चिंतन शिविर को लेकर बैठक हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। मिलक मेंं वीरेंद्र गंगवार के निवास पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए जिलाध्यक्ष भानु प्रताप गंगवार को लेकर कार्यकारिणी मेंं फैले मानसिक असंतोष व आपसी मनमुटाव को दूर किया गया।
इसके साथ ही सुरेंद्र खन्ना को मंडल उपाध्यक्ष, महेश बाबू को मंडल संगठन मंत्री, ज़ुबैर खान को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, वीरेंद्र गंगवार को जिला महासचिव और प्रेमपाल गंगवार को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी से किसानों की समस्याओं को हल करने और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। बैठक में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष भानु प्रताप, सुरेंद्र खन्ना, जिला संगठन मंत्री भानु प्रताप गंगवार, वीरेंद्र गंगवार, महेश बाबू, प्रेमपाल गंगवार, जुबेर खान, युवा जिलाध्यक्ष अजीत ठाकुर, अफसर अली, सोमपाल गंगवार आदि मौजूद रहे। संवाद