{"_id":"69cc2a6b99e079b2c207642a","slug":"disabled-farmer-dies-while-waiting-in-line-for-gas-cylinders-rampur-news-c-282-1-smbd1027-167645-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गैस सिलिंडर की लाइन में लगे दिव्यांग किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गैस सिलिंडर की लाइन में लगे दिव्यांग किसान की मौत
Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
मिलक (रामपुर)। तहसील क्षेत्र में गैस सिलिंडर की किल्लत के बीच एक दुखद घटना सामने आई है। ग्राम मनौना निवासी 55 वर्षीय दिव्यांग किसान वीरेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर सिलिंडर लेने के लिए ग्राम रास डांडिया पहुंचे थे। करीब दो घंटे लाइन में खड़े रहने के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिवार में पत्नी शांति देवी, दो पुत्र व एक पुत्री हैं। बेटे भानु ने आरोप लगाया कि दिव्यांगों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था थी, न ही प्राथमिकता। तेज धूप में घंटों खड़े रहने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र में गैस आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने और बुजुर्गों व दिव्यांगों के लिए अलग सुविधा की मांग की है। संवाद