फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Diksha was murdered by strangulation, accused husband sent to jail

गला घोटकर की गई थी दीक्षा की हत्या, आरोपी पति को भेजा जेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Diksha was murdered by strangulation, accused husband sent to jail
रामपुर। दीक्षा की हत्या गला घोटकर की गई थी। इस बात की पुष्टि दीक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में की गई है। पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी पति को गुरुवार को ही गिरफ्तार कर लिया था। जिसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गुरुवार की प्रात: स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित बंद पड़े सिंह ढाबे के शौचालय के पीछे तीन दिन से लापता नगर के वार्ड नंबर पांच निवासी सुमित शर्मा की पत्नी दीक्षा शर्मा का शव मिला था। मृतक महिला के परिजनों ने पति सहित छह ससुरालियों पर दहेज की खातिर घर में हत्या कर शव को ढाबे पर फेंक देने का आरोप लगाते हुए नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। दीक्षा के पति सुमित शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट में दीक्षा की गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी पति को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दीक्षा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया था और उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छल, सीओ स्वार
घर पर की थी हत्या, शव में आने लगी बदबू तो फेंक दिया
दीक्षा के शव मिलने के समय उसके शव से बदबू आ रही थी। जिससे साफ जाहिर हो रहा था कि हत्या कुछ दिन पहले ही की जा चुकी थी। सीओ धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि शव की स्थिति देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि हत्या कुछ दिन पहले की गई है। क्योंकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोटकर हत्या की बात सामने आई है तो इस बात की प्रबल आशंका है कि ससुराल वालों ने दीक्षा जब गुमशुदगी दर्ज कराई तभी उसकी गला घोटकर हत्या भी कर दी हो लेकिन शव घर पर ही रहने दिया। जब शव से बदबू आनी शुरू हुई तो उसे ढाबे के पीछे लाकर फेंक दिया। सीओ का कहना है कि हालांकि यह अभी आशंका ही है और इस बिन्दु पर जांच की जा रही है।
पत्नी के हत्यारोपी को देखने उमड़ी भीड़
दीक्षा के हत्यारे पति को जब पुलिस मेडिकल के लिए सीएचसी लेकर जा रही थी तो दुकानदार अपनी दुकानों से उठकर उसे देखने लगे। उसे धित्कारते हुए फब्तियां कसने लगे। सीएचसी पर भी उसे देखने को लोगों की भीड़ लगी रही। पुलिस उसे कोर्ट ले गई जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

हत्यारोपी पति कुबूल करता रहा वारदात
कोतवाली में सुमित गुमसुम बैठा रहा। इस दौरान उसने किसी से कोई बात नहीं की। हालांकि पुलिस कर्मी या अन्य कोई भी उससे पूछता तो इतना जरूर कह देता कि हां उसने ही
सुमित ने कुबूला उसने ही की थी हत्या, लेकिन हत्या की वजह किसी को नहीं बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed