फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dial-112 vehicle collides with e-rickshaw on Delhi-Nainital highway, driver dies

Rampur News: दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर डायल-112 की गाड़ी और ई-रिक्शा में टक्कर, चालक की मौत

Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 17 Sep 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Dial-112 vehicle collides with e-rickshaw on Delhi-Nainital highway, driver dies
रामपुर। दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर रामपुर हॉस्पिटल के सामने मंगलवार रात तेज रफ्तार डायल-112 की इनोवा कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक नाजिम (40) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, ई-रिक्शा गलत दिशा से आ रहा था। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला सराय जहांगीर निवासी नाजिम ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार आधी रात वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही डायल-112 की इनोवा कार और ई-रिक्शा की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और नाजिम उसमें फंस गया।
विज्ञापन

लोगों ने नाजिम को ई-रिक्शा से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। इनोवा में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भी घायल के लिए सरकारी एंबुलेंस बुलाई और उसे निकालने में मदद की। काफी प्रयास के बाद नाजिम को ई-रिक्शा से बाहर निकाला जा सका। लोगों का कहना था कि पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने घायल को निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन एंबुलेंस पहुंचने में देर लगी। बाद में सरकारी एंबुलेंस से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के भाई नासिर ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नासिर के अनुसार नाजिम के परिवार में पत्नी हिबा के अलावा 10 वर्षीय बेटी जैनब, चार साल की जमजम और छह माह का बेटा अब्दुल्ला है। परिवार के लोगों का रोकर बुरा हाल है।

सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि ई-रिक्शा गलत दिशा से आ रहा था। इसी वजह से हादसा हुआ। अभी मामले में तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed