{"_id":"6245f61593ff7d0b9d0c8e43","slug":"dharmguru-motivated-for-vaccination-rampur-news-mbd423253021","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मतगुरु और समाजसेवी कर रहे जागरुक, टीकाकरण में दिख रहा असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मतगुरु और समाजसेवी कर रहे जागरुक, टीकाकरण में दिख रहा असर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कोरोना टीकाकरण के प्रति शुरुआती दिनों में बड़ों के साथ बच्चों में भ्रांति और डर बना था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। हर दिन केंद्र पर पहुंचकर बच्चे बेफिक्र होकर टीका लगवा रहे हैं। जिले में टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ ही धर्मगुरु, सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे जागरूकता का असर भी दिखने लगा है।
16 जनवरी 2020 को जिले में टीकाकरण की शुरुआत हुई थी जिसमें पहले स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन डोज दी गई। इसके बाद फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर और मार्च से बुजुर्गों और जुलाई से युवाओं का टीकाकरण भी शुरू हो गया। वहीं, इस साल तीन जनवरी से किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत की गई। लेकिन, टीकाकरण की शुरुआत होने के बाद लोगों में कम उत्साह नजर आया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण पर जोर देने के लिए धर्म गुरुओं से लेकर प्रशासन के साथ प्रधानों का सहयोग लिया गया जिसके बाद टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ी और इसका ही असर है कि जिले में अब तक 1.70 लाख लोगों ने पहली और 1.31 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, 15 से 17 वर्ष के 1.40 लाख किशोर-किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है जबकि, 1.07 लाख को दूसरी डोज दी जा चुकी है। वहीं, 12 से 14 वर्ष के बच्चों का टीकाकरण 16 जनवरी से शुरू हुआ है। अब तक 12789 बच्चों को टीका लगाया जा चुका है।