Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Devotees danced with great enthusiasm in Shri Shyam Mahotsav

Rampur News: श्री श्याम महोत्सव में जमकर थिरके श्रद्धालु

Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 31 May 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced with great enthusiasm in Shri Shyam Mahotsav
बिलासपुर। बाबा श्याम प्रेमी सेवा समिति के तत्वावधान में बृहस्पतिवार की रात श्री श्याम महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभाेर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं ने रात भर जमकर भक्ति नृत्य किया। आरती व प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।
विज्ञापन


नगर में नैनीताल हाईवे स्थित झील मैदान में बृहस्पतिवार की रात नवां श्री श्याम महोत्सव का शुभारंभ सुमित अग्रवाल रामपुर ने कमेटी सदस्यों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यजमान की भूमिका गगन अग्रवाल व दीपक अग्रवाल ने निभाई। कोलकाता से आए भजन सम्राट जयशंकर चौधरी उर्फ बनवारी, दिल्ली से ज्ञान पंकज, रुद्रपुर से रितेश मनोचा ने मंच पर बाबा के सानिध्य में भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति नृत्य करने के लिए मजबूर कर दिया। महोत्सव में बाबा का अलौकिक श्रंगार, भव्य दरबार, राधे की रसोई, इत्र व पुष्प वर्षा, अखंड ज्योति, 56 भोग आकर्षण का केंद्र थे। ब्लाक बिलास में कुलवंत सिंह औलख, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंगनलाल राजपूत, चेतन पारुथी, अनिल मदान आदि ने भी माथा टेकर आशीर्वाद लिया। मंच का संचालन सपन अग्रवाल ने किया। सुबह करीब चार बजे आरती के पश्चात महोत्सव का समापन हुआ। प्रसाद वितरण किया गया। व्यवस्था में कार्यकारी अध्यक्ष अतिन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अरविंद शर्मा, राहुल अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, दीपक गुप्ता, उपकार गोयल, रवि गोयल, गौरव लाठे आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed