फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Develop better resources in Gram Panchayat: DM

ग्राम पंचायत में कराएं बेहतर संसाधनों का विकास : डीएम

Tue, 14 May 2024 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 14 May 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Develop better resources in Gram Panchayat: DM
रामपुर। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने मनरेगा श्रम बजट प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक की। जिसमें खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत में कराए जाने वाले विकास कार्यों के तहत कोई भी ऐसा निर्माण कार्य न कराया जाए जो जन उपयोग के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण न हो। कहा कि ग्राम पंचायत में बेहतर संसाधनों का विकास होना चाहिए, ताकि ग्रामीणों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित बैठक में उन्होंने कहा कि किसानों की कृषि सुविधाओं के दृष्टिगत चकमार्ग और गूलों के निर्माण कार्यों को भी प्राथमिकता दी जाए, क्योंकि इससे किसान को अपने खेतों तक पहुंचने और सिंचाई करने सहित विभिन्न प्रकार से सहूलियत मिलती है। कहा कि ग्राम पंचायतों के विकास में खंड विकास अधिकारियों की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए खंड विकास अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि हर ग्राम पंचायत की जरूरत को ध्यान में रखते हुए कार्य योजना तैयार होनी चाहिए। कहा कि सभी एसडीएम और खंड विकास अधिकारी संयुक्त रूप से बैठक करके सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध कब्जे की समस्याओं का समाधान करेंगे। कहा कि सभी खंड विकास अधिकारी ग्राम पंचायतों में चल रहे मनरेगा सहित विभिन्न कार्यों का औचक रूप से निरीक्षण करें। डीसी मनरेगा मंशाराम यादव ने विभिन्न विभागों से प्राप्त कार्ययोजना के अनुसार जिलाधिकारी के समक्ष विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बताया कि श्रम बजट के अनुसार 66123 हजार परिवारों को वित्तीय वर्ष 2024-25 में तैयार श्रम बजट के अनुसार 66123 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा और 38.88 लाख मानव दिवस सृजित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित हैं।
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष में काम हुए निर्धारित
बैठक में बजट प्रस्तुतीकरण के तहत इस वित्तीय वर्ष में 50 अंत्येष्टि स्थल, 32 विद्यालयों की बाउंड्री वॉल, 343 तालाबों की डिसिल्टिंग, खुदाई, 343 रिचार्ज सॉफ्ट, सैजनी नदी पर तटबंध, डिसिल्टिंग एवं वृक्षारोपण, रेवती नदी पर तटबंध, डिसिल्टिंग, चेकडैम एवं वृक्षारोपण, 659 नाला और खारजा पर निर्माण, 246 गूलों का निर्माण, 12,35,000 वृक्षारोपण, 98 रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, 27 खेल के मैदान, 08 सरस हाट का निर्माण, 28 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण सहित विभिन्न कार्य प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने प्रत्येक कार्य की उपयोगिता, गुणवत्ता एवं रखरखाव के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तृत बैठक की और जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed