{"_id":"68d84c13ab5f7cc64201f3e9","slug":"departmental-action-initiated-against-absent-teachers-and-staff-rampur-news-c-15-1-mbd1058-739866-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गैरहाजिर शिक्षकों और कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई शुरू
विज्ञापन
रामपुर। जिले के प्राथमिक विद्यालयों में बिना अनुमति गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर विद्यालयों में नियमित निरीक्षण और गैरहाजिर कर्मियों की सूची तैयार करने के आदेश दिए हैं।
पिछले महीने हुए निरीक्षण में जिले के 1596 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में 36 शिक्षक और 111 शिक्षामित्र, अनुदेशक व चपरासी अनुपस्थित पाए गए थे। बीएसए ने बताया कि इनमें से कई ने नोटिस मिलने के बाद भी अपना स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
बीएसए कल्पना देवी ने कहा कि बिना छुट्टी लिए विद्यालयों से गायब रहने वाले कर्मियों को अंतिम नोटिस जारी किया गया है। जिन्होंने जवाब नहीं दिया है, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।