फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demonstration held for pitching on the banks of Bhakra river

Rampur News: भाखड़ा नदी किनारे पीचिंग कराने के लिए किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Demonstration held for pitching on the banks of Bhakra river
रामपुर। बिलासपुर के मोहल्ला टांडा हुरमतनगर स्थित चांद के पार बस्ती के लोगों ने सोमवार को भाखड़ा नदी किनारे कटान रोकने के लिए पीचिंग लगाने की मांग को लेकर नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर मोहल्ला चांद के पार स्थित भाखड़ा नदी किनारे मोहल्ले के लोग समाजसेवी अमीर अहमद के नेतृत्व में एकत्र हुए। उन्होंने नहर विभाग द्वारा भाखड़ा नदी किनारे हो रहे कटान को रोकने के लिए पीचिंग न करने पर रोष जताया। साथ ही कहा कि कई बार मांग के बाद भी अधिकारी गंभीर नहीं है। बारिश के दिनों मे नदी का कटान शुरू हो जाता है, जिससे कई घरों का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि अगर जल्द पीचिंग का कार्य नहीं कराया गया, तो वे आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सलीम हुसैन, भूरे, वफात हुसैन, रईस अहमद, राशिद, जमील अहमद, जाहिद अली, अनीस अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article