फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   demolition of villagers in the house of mining clerks

खनन के धंधेबाज के घर ग्रामीणों ने की तोड़फोड़

Sun, 21 Jan 2018 12:47 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर
ब्यूरो अमर उजाला / रामपुर Updated Sun, 21 Jan 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
demolition of villagers in the house of mining clerks
बालू खनन। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो

विज्ञापन
उपजिलाधिकारी आवास पर खनन के धंधेबाजों की ओर से भीड़ के साथ किए गए हमले के मास्टर माइंड खनन के धंधेबाज के घर पर इस मामले में जेल गए मिर्जापुर के लोगों ने धावा बोल दिया। इस दौरान आरोपी तो घर से भाग गया। महिलाओं और अन्य परिजनों ने खनन के धंधेबाज के पिता को घेरकर पीटा और खरी-खोटी सुनाकर कपड़े फाड़ दिए। साथ ही घर में तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आक्रोशित लोगों को बमुश्किल समझाया। गांव में देर रात तक हंगामा होता रहा।

गुरुवार की रात में कुछ लोगों ने एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य के आवास पर हमला कर दिया था। इस हमले के बाद जिले भर में हड़कंप मच गया था। इस हमले का मास्टर माइंड अवैध खनन का धंधेबाज क्षेत्र के एक गांव का युवक बताया गया है। दरअसल एसडीएम ने कोसी नदी से अवैध खनन कर ला रही ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया था। जिसके बाद खनन के धंधेबाजों ने ट्रैक्टर-ट्राली छुड़वाने के लिये मिर्जापुर के एक युवक से संपर्क किया और रेत धर्मस्थल के निर्माण के लिए ले जाने के एवज में रेत मुफ्त में देने की बात कहकर ग्रामीणों को बुलाने को कहा था। 
विज्ञापन


इस पर युवक ने गांव जाकर ग्रामीणों को मामले की जानकारी दी और कहा कि वह एसडीएम को बताए कि रेत मंदिर के लिए ले जा रहे है, जिस पर ग्रामीण एसडीएम आवास पर पहुंच गए। उन्हें तब तक मालूम नहीं था कि हंगामा या कोई बवाल हो जाएगा। खनन माफिया के इशारे पर ट्राली छोड़ने को कहते हुए कुछ लोगों ने हंगामा कर हमला बोल दिया। बाद में 32 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। लेकिन ग्रामीणों में आक्रोश है कि जो युवक उन्हें झूठ बोलकर अपने साथ ले गया था वह साफ बच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शुक्रवार की शाम जेल गए मिर्जापुर के युवकों के परिजनों ने उस युवक के घर पर धावा बोल दिया, जिस पर वह दीवार कूदकर भाग गया। इस दौरान भीड़ ने युवक के पिता को खींच लिया और खरीखोटी सुनाई। इस खींचतान में उसके पिता के कपड़े फट गए। घर में तोड़फोड़ की। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने आक्रोशित परिजनों को बमुश्किल शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि उनके लड़के युवक के बहकावे में आकर वह चले गए थे। उनका अवैध खनन से कोई संबंध नहीं है। प्रशासन को उस युवक के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed