{"_id":"695ac33b046db1e2c80333ab","slug":"demand-for-holiday-on-the-birth-anniversary-of-maharaj-nishadraj-rampur-news-c-282-1-rmp1001-161385-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: महाराज निषादराज की जयंती पर अवकाश की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: महाराज निषादराज की जयंती पर अवकाश की मांग
विज्ञापन
तुरैहा मछुआ महासभा ने संतोषी माता के मंदिर पर की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। तुरैहा मछुआ महासभा की ओर से बैठक हुई, जिसमें महाराजा निषाद राज की जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई।
संतोषी माता के मंदिर पर हुई बैठक में जिलाध्यक्ष कमल तुरैहा ने कहा कि भगवान श्रीराम के सखा महाराजा निषाद राज की जयंती पर पहले की तरह अवकाश घोषित हो, जिससे समाज के लोग इस दिन होने वाले अपने कार्यक्रम को मना सकें। इसके साथ महाराजा निषादराज के नाम पर एक चौराहे का निर्माण भी होना चाहिए, जिससे समाज के साथ अन्य लोग भी इनके बारे में जानें।
उन्होंने कहा कि सराय गेट की सड़क का नाम बाबा रामस्वरूप तुरैहा के नाम से रखा जाए, जिसके लिए संगठन के जिला उपाध्यक्ष जो वर्तमान सरकार में नगर पालिका परिषद के सभासद भी हैं, इनकी ओर से प्रस्ताव नगर पालिका में रखा जाएगा।
राम सिंह तुरैहा ने बताया कि तहसीलों में समाज की नवीन कार्यकारिणी तैयार की जा रही है। युवा वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया जा रहा है। बैठक में विनोद कुमार, डाॅ. कृपाल सिंह तुरैहा, रामकिशोर तुरैहा, दिनेश कुमार, पूरन लाल तुरैहा, अर्जुन कुमार, रामगोपाल तुरैहा पंडित, मोहनलाल, रामप्रसाद तुरैहा आदि मौजूद रहे।