{"_id":"6966ac46f1e0f7aa570871bb","slug":"demand-for-construction-of-medical-college-in-rampur-raised-again-rampur-news-c-282-1-rmp1001-161961-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की फिर उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर में मेडिकल कॉलेज निर्माण की फिर उठी मांग
Wed, 14 Jan 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, बोले- 600 बेड का मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाना जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने रामपुर में राजकीय मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर सीएमओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
सुबह करीब 11 बजे व्यापारी तिलक कॉलोनी में एकत्र हुए और वहां से सीएमओ कार्यालय पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप सोनी ने कहा कि जिला अस्पताल में 600 बेड का मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि रामपुर की जनता और व्यापारी समाज लंबे समय से इसकी मांग कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल रेफर केंद्र बनकर रह गया है और गरीब मरीजों की रेफर होने के बाद रास्ते में ही मौत हो जाती है। इस मुद्दे को लेकर व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से दो बार वार्ता कर चुका है।
इस मौके पर प्रदेश मंत्री पप्पू खां, महफूज हुसैन, पुलकित अग्रवाल, अब्दुल बासिक, विजय अग्रवाल, दिलशाद खान आदि मौजूद रहे।