{"_id":"6ac55cc70a99fc0a10016b83","slug":"three-people-including-a-teenager-were-bitten-by-snakes-in-a-single-day-rampur-news-c-282-1-rmp1016-181834-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक दिन में किशोर समेत तीन लोगों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक दिन में किशोर समेत तीन लोगों को सांप ने डसा
Wed, 07 Oct 2026 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। जिले में मंगलवार को एक ही दिन में एक किशोर सहित तीन लोगों को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के बाद तीनों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार है। लोगों के अस्पताल पहुंचने से उनकी जान बच सकी।
भगवतीपुर गांव निवासी कृष्णपाल (32) खेत में धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
बमनपुरी गांव निवासी विशेष (15) पुत्र लाल सिंह को भी खेत में धान काटते समय सांप ने डस लिया। तीसरी घटना देवीपुरा निवासी लोकेंद्र (12) पुत्र करनपाल के साथ हुई। वह लघुशंका करने के लिए गया था, तभी सांप ने उसे डस लिया। इन तीनों को भी समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनकी हालत में सुधार हो रहा है।