फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   No medication for black jaundice at the CHC; ICU ward closed for a year.

Rampur News: सीएचसी में काले पीलिया की दवा नहीं, एक साल से आईसीयू वार्ड बंद

Wed, 07 Oct 2026 02:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 07 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
No medication for black jaundice at the CHC; ICU ward closed for a year.
स्वार। सीएचसी में काले पीलिया की दवा उपलब्ध नहीं होने और एक साल से अधिक समय से तैयार आईसीयू वार्ड शुरू न होने का मुद्दा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की मासिक बैठक में उठाया गया। व्यापारियों ने अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने और आईसीयू वार्ड को जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

मोहल्ला खास स्थित व्यापार मंडल के मुख्य कार्यालय में हुई बैठक में नगर व तहसील अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि पिछले एक महीने से स्वार के सरकारी अस्पताल में काले पीलिया की दवा उपलब्ध कराने की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक दवा नहीं मिली है। मरीजों को दवा लेने के लिए रामपुर सरकारी अस्पताल जाना पड़ रहा है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वार के सरकारी अस्पताल में करीब एक साल से आईसीयू वार्ड तैयार है, लेकिन इसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। उन्होंने काले पीलिया की दवा उपलब्ध कराने के साथ ही आईसीयू वार्ड को जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में हाशिम शान, गगन सचदेवा, मुशर्रफ अली, गुड्डू हाफिज, अजीज मियां, फुरकान अली, रेहान अली, इरफान, मतलूब, फराज मेंबर, सलीम, शकील सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed