{"_id":"6ac55d437bc86ceff30dae2e","slug":"face-of-13-government-schools-to-be-transformed-proposal-worth-1652-crore-rampur-news-c-282-1-rmp1004-181870-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 13 राजकीय विद्यालयों की बदलेगी सूरत, 16.52 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 13 राजकीय विद्यालयों की बदलेगी सूरत, 16.52 करोड़ का प्रस्ताव
Wed, 07 Oct 2026 02:12 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जिले के 13 राजकीय विद्यालयों और इंटर कॉलेजों की सूरत जल्द बदलने की उम्मीद है। प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत इन विद्यालयों में मरम्मत और जरूरी निर्माण कार्य कराने के लिए 16.52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। अब विभाग को शासन की स्वीकृति का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद विद्यालयवार प्रस्तावित कार्यों को नियमानुसार कराया जाएगा।
योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज टांडा बादली, शाहबाद, टांडा, रैबड़ी कला, हुसैन गंज, पहाड़ी गेट, धमौरा, बिलासपुर और मनुनगर को शामिल किया गया है। इसके अलावा राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शाहबाद, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज स्वार और राजकीय हाईस्कूल धनुपुरा टांडा में भी मरम्मत कार्य प्रस्तावित किए गए हैं।
विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव में प्रत्येक विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों और उनकी अनुमानित लागत का ब्योरा शामिल किया गया है। इसमें विद्यालय भवनों की मरम्मत समेत विद्यार्थियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े कार्य प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
जिले के कई राजकीय विद्यालय पुराने भवनों में संचालित हो रहे हैं। भवनों की मरम्मत और रखरखाव की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है। ऐसे में शासन से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद विद्यालयों में जरूरी काम शुरू होने की उम्मीद है। इससे भवनों की स्थिति सुधरने के साथ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सकेगा।
प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत जिले के 13 राजकीय विद्यालयों में मरम्मत कार्य के लिए 16.52 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। डीआईओएस अंजलि अग्रवाल के अनुसार शासन से स्वीकृति मिलने के बाद नियमानुसार कार्य शुरू कराया जाएगा। विद्यालयों में जरूरी मरम्मत और प्रस्तावित कार्य कराकर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।