फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   demad of khajur in month ramjan

खजूर की हर किस्म है बेमिसाल, रमजान में खजूर की बड़ी डिमांड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
demad of khajur in month ramjan
रामपुर। रमजान का पवित्र महीना रविवार को शुरू हो गया। इन दिनों रोजा रखने वाले लोग खजूर को भी अपने खाने का हिस्सा बनाते हैं। खजूर का सेवन जहां सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद साबित होने के कारण इसका सेवन करते हैं। वहीं, खजूर से रोजा अफ्तार करना सुन्नत माना गया है। खजूर की बहुत किस्में पाई जाती हैं। मेडजूल खजूर की यह किस्म शुगर फ्री होती है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित है। इस खजूर को खाने से शरीर की थकान कम होती है। क्योंकि, यह प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स को श्रोत हैं। खजूर हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसका रोजाना सेवन करने से सेहत बनी रहती है। रमजान शुरु होते ही खजूर की बिक्री बढ़ गई है। खासकर रोजा इफ्तार करने के लिए खजूर कि जरूरत सबसे ज्यादा होती है। जिसके चलते बाजारों में जगह-जगह दुकानों व ठेलियों पर खजूर खुले व पैकेट से बिक रहे हैं। खजूर सऊदी अरब, ईरान व अन्य देशों से भी मंगवाए जाते हैं। देशी खजूर से लेकर विदेशी खजूर भी दुकानदारों ने बिक्री के लिए मंगवा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed