फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Defence council to represent Asghar in advocate murder case

Rampur News: अधिवक्ता हत्याकांड में असगर की पैरवी करेगी डिफेंस काउंसिल

Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 06 Jun 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Defence council to represent Asghar in advocate murder case
रामपुर। शहर के चर्चित अधिवक्ता फारुख खां हत्याकांड के मुख्य आरोपी एवं जिला पंचायत के लिपिक असगर अली के मुकदमे की पैरवी अब लीगल एंड डिफेंस काउंसिल करेगी। जिम्मेदारी मिलने के बाद काउंसिल से जुड़े अधिवक्ताओं ने मामले की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फरवरी में जिला पंचायत कार्यालय में दिनदहाड़े अधिवक्ता फारुख खां की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की पत्नी एवं जिला पंचायत कर्मी निशा गौसिया की तहरीर पर पुलिस ने विभाग के ही बाबू असगर अली समेत दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

जांच के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी असगर अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल में बंद असगर अली की ओर से सेशन कोर्ट में दाखिल जमानत अर्जी भी खारिज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी से जेल में बंद असगर अली की पैरवी नहीं करने का फैसला जिले के अधिवक्ताओं ने किया था। इसके बाद आरोपी ने विधिक सेवा प्राधिकरण से वकील उपलब्ध कराने की मांग की। इस पर प्राधिकरण ने उसकी पैरवी की जिम्मेदारी लीगल एंड डिफेंस काउंसिल को सौंप दी।
डिप्टी चीफ काउंसिल हेमंत जोशी ने बताया कि मामले की पैरवी की जिम्मेदारी काउंसिल को सौंपी गई है। अब असगर अली की ओर से काउंसिल ही न्यायालय में पक्ष रखेगी।
वहीं, अधिवक्ता फारुख खां की हत्या के बाद उनकी पत्नी निशा गौसिया ने आरोपी को कड़ी सजा दिलाने के लिए कई अधिवक्ताओं से संपर्क किया है। इसके साथ ही उन्होंने बार एसोसिएशन से भी सहयोग मांगा है।

000
आज तय हो सकते हैं आरोप
रामपुर। फारुख हत्याकांड में जेल में बंद जिला पंचायत कर्मी असगर अली पर शनिवार को न्यायालय में आरोप तय हो सकते हैं। कोर्ट ने मामले में शनिवार की तारीख निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed