फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dedicated covid care center started in dodra kawar shimla

क्वार में खुला कोविड केयर सेटर, दस बेड की रहेगी व्यवस्था

Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
dedicated covid care center started in dodra kawar shimla
रोहडू़। डोडरा क्वार उपमंडल में बेकाबू हो रहे करोना संक्रमण के मामलों को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय हो गया है। लोगों को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के लिए प्रशासन ने क्वार के राधा स्वामी सत्संग भवन को डेडेकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाया गया है। इस भवन में दस बिस्तरों की सुविधा होगी। इसके साथ ही आपात स्थिति में मरीज के लिए ऑक्सीजन का इंतजाम भी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने क्षेत्र में स्थिति का जायजा लेने और लोगों की सुविधा के लिए लोनिवि के एसडीओ दुनी चंद चौहान को सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किया है। प्रशासन के इस फैसले से लोगों को कोरोना का उपचार करवाने के लिए रोहडू़ या शिमला नहीं आना होगा और उन्हें नजदीक ही बेहतर सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार डोडरा क्वार उपमंडल के जाखा जिस्कूण और पंडार गांव में करोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन गांव को प्रशासन की ओर से दो दिन पहले माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। गांव में संक्रमण पर काबू पाने के लिए सैंपल लेने के लिए टीम तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड केंयर सेंटर में रोगियों की सुविधा का प्रबंधन करने और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में लोगों की सुविधा के लिए सेक्टर ऑफिसर लोनिवि के एसडीओ स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन और लोगों के बीच समन्वय बनाए रखेंगे। आपात स्थिति के लिए अभी क्वार के अस्पताल ऑक्सीजन रखी गई है।
कोविड केयर सेंटर के लिए अलग से दस ऑक्सीजन सिलिंडरों की व्यवस्था की जा रही है। गौर हो कि 12 मई को अमर उजाला ने डोडरा क्वार में बेकाबू हो रहे करोना संक्रमण के मामले को उठाया था। पंडार गांव में अभी तक खांसी जुकाम से तीन बजुर्गों की मौत बताई जा रही है। जबकि जिस्कूण पंचायत के एक व्यक्ति की मौत की कोविड से पुष्टि को चुकी है। इन गांवों में दर्जनों लोग बीमार चल रहे हैं।
खास बात यह है कि दन गांव में लिए डेढ़ से तीन घंटे पैदल चल कर लोगों को सड़क तक पहुंचना पड़ता है। प्रशासन ने टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर को भी तैनात किया है।
एसडीएम बीआर शर्मा ने बताया कि सत्संग भवन में डेडेकेटिड कोविड केयर सेंटर को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा डोडरा क्वार उपमंडल में अभी तक ऑक्सीजन की कमी वाला कोई गंभीर मरीज सामने नहीं आया है।

क्वार अस्पताल में आपात समय के लिए अभी आक्सीजन उपलब्ध है। यहां पर पांच डॉक्टर सेवाए दे रहे हैं। पैरामेडिकल स्टाफ की तैनात है। उन्होंने कहा कोरोना संक्रमण के लक्षण वाले लोग तुरंत अपना टेस्ट करवाए। यहां पर रोगियों के लिए दवाइयां पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed