फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Decision may come today in another case of Azam's code of conduct

Rampur News: आजम के आचार संहिता के एक और मामले में आज आ सकता है फैसला

Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 28 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Decision may come today in another case of Azam's code of conduct
रामपुर। सपा नेता आजम खां के एक और मामले में बुधवार को को कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। आचार संहिता के उल्लंघन का यह मामला गंज थाने में तत्कालीन एसडीएम ने दर्ज कराया था। आजम पर रजा कालेज के मतदान केंद्र के भीतर जबरन अपनी कार को ले जाने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन एसडीएम सदर पीपी तिवारी ने गंज थाने में एक मुकदमा दर्ज कराया था। 24 अप्रैल 19 को दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया था कि सपा नेता आजम खां आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रजा डिग्री कालेज में बनाए गए मतदान केंद्र में मय कार के पहुंचे थे। पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करते हुए चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। यह मामला एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल में विचाराधीन है। दोनों पक्षों की गवाही पूरी हो गई है। 13 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी हो गई थी। अब इस मामले की सुनवाई 28 अगस्त को होगी। संभावना है कि इस मामले में बुधवार को कोर्ट इस मुकदमे का फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed