फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of yound recovered from canal

नहर में डूबे युवक का शव मिला, सोमवार सुबह शव लेकर रामपुर पहुंचे परिजन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
deadbody of yound recovered from canal
रामपुर। कलियर नहर में डूबे युवक का शव चार दिन बाद रविवार को गोताखोरों ने ढूंढ निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम कराकर परिजन शव रामपुर ले आए और सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

होली और शब-ए- बरात की छुट्टियों में बृहस्पतिवार को रामपुर से बसें कलियर दरगाह पर गई थीं,जिनमें राजद्वारा के लाइट मैकेनिक पप्पू अपने बेटे सबी (18) और परिवार के साथ गए थे। इस दौरान कलियर में बस रुकने पर कुछ लोग नहर में नहाने चले गए। लोगों को नहाता देख सबी भी उनके साथ नहाने चला गया। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह बीच नहर में पहुंच गया। नहर में तेज धार चल रही थी। सबी को तेज धार अपने साथ बहा ले गई। वह घबराकर हाथ पैर मारने लगा। उसे डूबता देख चीख पुकार मच गई लेकिन, वहां कोई भी गोताखोर मौजूद नहीं था। कुछ ही मिनटों में सबी नहर में डूब गया। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने गोताखोर को बुला लिया। पुलिस ने गोताखोर की मदद से सबी के शव को रविवार को नहर से निकाल लिया। सोमवार को सबी को शव रामपुर पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। सबी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, उसकी चार बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed