{"_id":"604a237c8ebc3ec7522908aa","slug":"deadbody-found-in-satluj-river-near-chatti-bridge-of-iti-student-rampur-news-sml363870074","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद नदी से निकाला छात्र का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद नदी से निकाला छात्र का शव
विज्ञापन
चाटी पुल से नीचे कूदा युवक की शव को सतलुज से बाहर निकालते गोताखोर
- फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। बुधवार को चाटी पुल से सतलुज नदी में कूदे आईटीआई रामपुर के छात्र का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। छात्र की तलाश के लिए गोताखोर दल बुलाया गया था। करीब तीन घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद छात्र का शव सतलुज नदी से बाहर निकाला जा सका। पुलिस ने छात्र के साथ झगड़ा करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
गौर हो कि बुधवार को चाटी पुल से आईटीआई रामपुर के छात्र शक्ति ने सतलुज नदी में छलांग लगा दी थी। इसके बाद डीएसपी आनी रविंद्र नेगी की अगुवाई में पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और युवक की तलाश की। देर शाम तक छात्र का कोई सुराग नहीं लग पाया था। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने छात्र की तलाश के लिए बिलासपुर से गोताखोरों का दल बुलाया। वीरवार सुबह 9 बजे गोताखोर दल ने सतलुज नदी में छात्र की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 12 बजे छात्र का शव नदी से बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं छात्र के साथ लड़ाई करने वाले धीरज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी आनी रविंद्र नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि वीरवार को तीन घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद नदी में कूदे छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।