{"_id":"66b2b2b4a6ae1bbf96026d79","slug":"dead-body-of-priyanka-from-uttarakhand-found-in-khemri-dam-rampur-news-c-282-1-smbd1025-127370-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेमरी डैम में मिला शव उत्तराखंड की प्रियंका का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेमरी डैम में मिला शव उत्तराखंड की प्रियंका का
Wed, 07 Aug 2024 05:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:03 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की ईसानगर पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम खेमरी की धीमरी नदी की डैम में सोमवार की सुबह मिला शव उत्तराखंड प्रदेश के जिला ऊधमसिंहनगर के थाना गदरपुर के गांव महतोष निवासी प्रियंका पत्नी दीपक का निकला है। परिजनों ने शव की शिनाख्त करके कार्रवाई की मांग की है। सीओ रवि खोखर ने बताया कि मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा।
सोमवार की सुबह करीब 8:30 बजे ईसानगर चौकी प्रभारी महेश चंद्र ने ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम खेमरी की धीमरी नदी की डैम से करीब 30 वर्षीय किसी युवती का शव बरामद किया था। सीओ रवि खोखर, कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह व फाॅरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। सूत्रों के अनुसार ईसानगर चौकी प्रभारी ने मंगलवार को सीमांत प्रदेश उत्तराखंड के जिला ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर, किच्छा, गदरपुर, नानकमत्ता आदि थानों में पहुंचकर महिला के बारे में पुलिस को जानकारी दी। सीओ रवि खोखर ने बताया कि मंगलवार की शाम थाना गदरपुर के ग्राम महतोष निवासी कुछ लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त महतोष निवासी प्रियंका पत्नी दीपक के रूप में की है। उन्होंने बताया कि शिनाख्त करने वाले लोगों से जानकारी जुटाई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने व परिजनों द्वारा पूरी जानकारी देने के बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। फिलहाल जांच की जा रही है।